हरियाणा सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा तोहफ़ा दिया है। लाडो लक्ष्मी योजना 25 सितंबर 2025 से शुरू होगी।

यह योजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शुरू होगी। महिलाओं को आर्थिक मज़बूती देने का लक्ष्य है।

इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,100 की राशि सीधे बैंक खाते में मिलेगी।

लाभ वही महिलाएँ लेंगी जो हरियाणा की निवासी हों, उम्र 23 साल से अधिक और आय ₹1 लाख तक हो।

जो महिलाएँ पहले से किसी पेंशन योजना का लाभ ले रही हैं, उन्हें इसमें शामिल नहीं किया जाएगा।

गंभीर बीमारियों से पीड़ित महिलाएँ (जैसे कैंसर, थैलेसीमिया) दोनों योजनाओं का लाभ ले सकेंगी।

पहले चरण में करीब 20 लाख महिलाएँ इस योजना से जुड़ेंगी। धीरे-धीरे दायरा और बढ़ेगा।

योजना के लिए सरकार ने ₹5,000 करोड़ का बजट रखा है। यह पैसा सीधे महिलाओं के खाते में जाएगा।

आवेदन के लिए आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक ज़रूरी होंगे।

👉 लाडो लक्ष्मी योजना की पूरी जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और ज़रूरी दस्तावेज़ों की डिटेल पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें।